मण्डलायुक्त ने किया सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग की प्रदर्शनी का अवलोकन
ओजस्वी किरण ब्यूरों
प्रयागराज। मण्डलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने सोमवार को माघ मेला क्षेत्र के परेड ग्राउण्ड में किला रोड पर सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के द्वारा लगायी गयी केन्द्र एवं राज्य सरकार के कार्यों, योजनाओं, परियोजनाओं एवं उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी और जनपद प्रयागराज के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक स्थलों से सम्बंधित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए प्रदर्शनी की सराहना की।
उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी में केन्द्र एवं राज्य सरकार के कार्यों, योजनाओं, परियोजनाओं एवं उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी से मेले में आने वाले लोगो को केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, परियोजनाओं, कार्यों एवं उपलब्धियों के बारे में जानकारी मिल सकेगी तथा लोग सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सकेंगे।
मण्डलायुक्त ने उसी परिसर में ‘‘ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक’’ विषयक प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया, जिसमें संगम नगरी प्रयागराज के धार्मिक, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक स्थलों का एक स्थान पर संकलन किया गया है।

+ There are no comments
Add yours