बच्चा चोरी के शक में युवक को ग्रामीणों ने पेड़ से बांधकर पीटा,पुलिस ने हिरासत में लिया, एक साथी फरार

बच्चा चोरी के शक में युवक को ग्रामीणों ने पेड़ से बांधकर पीटा,पुलिस ने हिरासत में लिया, एक साथी फरार

ओजस्वी किरण ब्यूरों

प्रयागराज। करछना थाना क्षेत्र में ग्रामीणों ने बच्चा चोरी के के शक पर एक युवक को पकड़ कर पेड़ से बांध दिया और जमकर पीटा। उसका एक साथी मौके से भाग निकला। ग्रामीणों का आरोप है कि युवक एक घर में घुसकर सो रहे बच्चे को उठाने की कोशिश कर रहा था। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत लिया और पूछताछ कर रही है।

आरोपी युवक ने शादी समारोह में शामिल होने जाने की बात कही। उसने कहा कि यहां गांव में गलती से रास्ता भटक कर आ गया हूं। मै बच्चा चोरी करने नहीं आया था। लेकिन ग्रामीणों ने युवक की नहीं सुनी। युवकों पीटने के बाद करछना पुलिस को सौंप दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार करछना थाना क्षेत्र के देवरी कला गांव निवासी ज्ञानचंद्र विश्वकर्मा गांव के बाहर बाग में मकान बनवाकर परिवार के साथ रहते हैं। ग्रामीणों के अनुसार उनके घर में सोमवार भोर में करीब चार बजे सुनसान पाकर दो युवक घुस गए और चारपाई पर सो रहे एक बच्चे को उठाने लगे। इसी बीच बच्चे का शोर सुनकर परिवार वाले आ गए तो दोनों भागने लगे।

ग्रामीणों ने एक युवक को दौड़ाकर पकड़ लिया जबकि उसका साथी फरार हो गया। लोगों ने पकड़े गए युवक को एक पेड़ से बांध दिया। बताया जाता है कि इसका नाम कल्लू है। वह बिहार के मधुबनी जिले के पारसनाथ गांव का रहने वाला है। उसने बताया कि वह एक शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर से निकला था, गलती से यहां पर आ गया।

 ग्रामीणों ने इसकी सूचना डायल 112 और भीरपुर चौकी पुलिस को दी। कुछ ही देर में वहां चौकी इंचार्ज भीरपुर एसएन सिंह फोर्स के साथ वहां पहुंचे और पकड़े गए युवक को थाने ले गए। करछना थाना प्रभारी का कहना है कि पकड़े गए युवक से पूछताछ के बाद कार्रवाई की जाएगी।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours