व्हाट्सएप पर फर्जी आरटीओ चालान भेजकर ठगे चार लाख रुपये

1 min read

व्हाट्सएप पर फर्जी आरटीओ चालान भेजकर ठगे चार लाख रुपये

 ओजस्वी किरण ब्यूरो 

प्रयागराज। कर्नलगंज के एक व्यक्ति को शातिरों ने फर्जी आरटीओ चालान के नाम पर डॉट एपीके फाइल भेजकर चार लाख रुपये की चपत लगा दी। कर्नलगंज पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार कर्नलगंज थाना क्षेत्र के न्यू मम्फोर्डगंज निवासी सुशील जायसवाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके व्हाटसएप पर आरटीओ चालान नाम से डॉट एपीके फाइल आई थी। उसे अपलोड करने पर कई बार ओटीपी आया, लेकिन किसी को नहीं बताया। इसके बाद सिम का नेटवर्क चला गया। काम में व्यस्तता होने के कारण तीन दिन बाद सिमकार्ड कंपनी के स्टोर पर गए, तो पता चला कि सिम में खराबी आ गई है।

सुशील जायसवाल ने उसी नंबर पर नई सिम लिया, लेकिन तीन चार दिन नेटवर्क नहीं आया। सुशील अपने बैंक शाखा गए, तो पता चला कि खाते से चार लाख रुपये निकले जा चुके थे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours