अदिति यादव पर आपत्ति जनक टिप्पणी करने वाले के विरुद्ध मुकदमा दर्ज 

1 min read

अदिति यादव पर आपत्ति जनक टिप्पणी करने वाले के विरुद्ध मुकदमा दर्ज 

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सुपुत्री अदिति यादव की एआई जनरेटेड फोटो लगाकर आपत्ति जनक टिप्पणी करने वाले इंस्टाग्राम यूजर shekhar 93653 के खिलाफ सपा में आक्रोश

एमएलसी डॉ मानसिंह यादव ने प्रयागराज साइबर क्राइम पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया

 ओजस्वी किरण ब्यूरो 

प्रयागराज। सपा प्रमुख एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सुपुत्री सुश्री अदिति यादव की एआई जनरेटेड फोटो लगाकर सोसल मिडिया इंस्टाग्राम पर आपत्ति जनक टिप्पणी करने पर सपाई आक्रोषित हैं। सपा एमएलसी डॉ मानसिंह यादव ने इंस्टाग्राम यूजर shekhar 93653 के खिलाफ प्रयागराज साइबर क्राइम पुलिस थाने में सोमवार की देर रात मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस द्वारा भारतीय न्याय संहिता की धारा 336(4),सूचना एवं प्रद्योगिकी संसोधन अधिनियम 2008की धारा 66,66डी, 67,74 के तहत प्राथिमिकी दर्ज कर ली गई है।

एमएलसी डॉ यादव ने इंस्टाग्राम यूजर shekhar 93653 कीअसली पहचान सुनिश्चित करके उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करते हुए उसकी आई डी को तत्काल बंद कराने की मांग की है।

एमएलसी डॉ मानसिंह यादव ने कहा है कि सोशल मीडिया पर किये गए इस कृत्य से सपा नेता अखिलेश यादव सहित पार्टी के समर्थकों की छवि धूमिल करने की सुनियोजित साजिश की गई है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours