महिला दिवस पर योगी सरकार का बड़ा आयोजन, 8 मार्च को लखनऊ में ‘प्रगति-2026’ कार्यक्रम

1 min read

महिला दिवस पर योगी सरकार का बड़ा आयोजन, 8 मार्च को लखनऊ में ‘प्रगति-2026’ कार्यक्रम

900 बालिकाओं की सहभागिता से गूंजेगा बेटियों के आत्मसम्मान और समानता का संदेश

बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह होंगे मुख्य अतिथि, 20 बालिकाओं को मिलेगा सम्मान

सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, आत्मरक्षा प्रदर्शन और संवाद सत्र होंगे कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षण

ओजस्वी किरण ब्यूरों

लखनऊ।अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर योगी सरकार द्वारा बेटियों के आत्मसम्मान, शिक्षा और सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 8 मार्च को राजधानी लखनऊ में राज्य स्तरीय कार्यक्रम ‘प्रगति-2026: आत्मसम्मान से समानता तक एवं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम समग्र शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा यूनिसेफ के सहयोग से दयाल गेटवे, विभूति खंड, गोमती नगर में आयोजित होगा।

प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव, बेसिक शिक्षा विभाग, समग्र शिक्षा के वरिष्ठ अधिकारी तथा यूनिसेफ के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से लगभग 900 बालिकाएं, शिक्षक, जिला समन्वयक तथा शिक्षा विभाग के अधिकारी प्रतिभाग करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि ‘प्रगति-2026’ जैसे आयोजन बेटियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और आत्मसम्मान की भावना को मजबूत करने के साथ समाज में लैंगिक समानता के प्रति सकारात्मक संदेश देंगे।

कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, फ्लैश मॉब, नुक्कड़ नाटक, योग प्रदर्शन और आत्मरक्षा का प्रदर्शन किया जाएगा, जो महिला सशक्तिकरण और आत्मसम्मान की भावना को प्रदर्शित करेगा।

इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न जिलों से चयनित 20 बालिकाओं और पूर्व छात्राओं को शिक्षा, खेल और सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जाएगा। साथ ही बच्चों द्वारा तैयार की गई कॉमिक बुक्स, प्रेरणादायक कहानियों और अनुभवों को साझा करने के लिए विशेष सत्र भी आयोजित किए जाएंगे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours