भारत-न्यूजीलैंड महामुकाबले पर लगा करोड़ों रुपए का सट्टा,
सटोरियों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने बिछाया जाल
ओजस्वी किरण ब्यूरो
प्रयागराज। टी-20 विश्वकप में रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले फाइनल मैच को लेकर करोड़ों रुपये का सट्टा लगा। सट्टेबाजी ऑनलाइन और ऑफलाइन किया गया। पुराने बुकी और सटोरियों ने सट्टेबाजी के लिए सुरक्षित ठिकाना तलाश लिया है।
सट्टेबाजों की नजर में भारतीय टीम को फेवरेट बताया गया है और इसी के अनुसार दांव लगाया जा रहा है। इसका पता चलने पर पुलिस भी सक्रिय हो गई है और सट्टेबाजों की गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया दिया है।
सूत्रों का कहना है कि क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले के लिए पुराने और कुख्यात सटोरिए सक्रिय हैं। अलग- अलग स्थान पर उन्होंने सट्टेबाजी शुरू की। आज यानी रविवार को फाइनल मैच है, जिसके लिए करोड़ों रुपये का दांव लगाया जा चुका है।
अतरसुइया, कीडगंज, मुट्ठीगंज, धूमनगंज, दारागंज, शिवकुटी, करेली, खुल्दाबाद, एयरपोर्ट, सहित कई थाना क्षेत्रों में सटोरियों ने सुरक्षित स्थान खोज लिया है। वहां पर सट्टेबाजी चल रही है। इसमें से कई अलग-अलग मुकदमे में वांछित भी चल रहे हैं, लेकिन पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पा रही है। शहर के अलावा नैनी, झूंसी, पूरामुफ्ती और फाफामऊ क्षेत्र में भी तमाम सटोरिए सक्रिय हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सटोरियों, जुआरियों की गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया गया है।

+ There are no comments
Add yours