महिला दिवस पर सम्मानित हुई ई-रिक्शा चालक महिलाएं
ओजस्वी किरण ब्यूरों
प्रयागराज। इलाहाबाद टेंपो टैक्सी ई रिक्शा यूनियन के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं द्वारा ई-रिक्शा चलाने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। जो महिलाएं अपने परिवार का पालन पोषण करने हेतु ई-रिक्शा चलाती है ऐसी ई रिक्शा महिला चालकों को सम्मानित करने के लिए रेलवे स्टेशन के समीप यूनियन कार्यालय पर उनका सम्मान किया गया।
सबसे पहले अध्यक्ष विनोद चंन्द दुबे के द्वारा शाल और बुके देकर कर स्वागत किया, तदोपरांत उपाध्यक्ष रघुनाथ द्विवेदी ने महिलाओं के प्रति बोलते हुए कहा की ऐसी महिलाओं को सम्मान इसलिए किया जाता है ताकि चालक महिलाएं अपना सर ऊंचा करके यात्रियों और परिवार के सामने अपनी उपस्थिति दर्ज करा सकें। चालक महिलाएं यह साबित करें कि हम भी परिवार का पालन पोषण करने के लिए ई रिक्शा को चला ही नहीं रही है बल्कि अपना जीवन यापन कर परिवार को को आगे बढ़ा रही है। शिवम रावत ने कहा है की हर वर्ष ऐसी महिलाओं का यूनियन के द्वारा सम्मान किया जाता है ताकि महिलाएं अपनी उपेक्षा न समझे और आगे बढ़ करके कार्य करें।
सम्मानित होने वाली महिलाओं में सोनम सिंह, उर्मिला देवी, अंगूरा देवी, श्रीमती रश्मी अग्रवाल, श्रीमती ऊषा देवी, विमला देवी, रागिनी देवी, अपर्णा, मुस्कान, सत्या सिंह और रन्नो शामिल हैं। इस अवसर पर आमिक खान, रिकू राय, संन्तोष, बब्लू टिकट, राजेश राय आदि लोगों की उपस्थिति रही।

+ There are no comments
Add yours