6500 चालकों/ परिचालकों की भर्ती करेगा परिवहन निगम – दयाशंकर सिंह

1 min read

6500 चालकों/ परिचालकों की भर्ती करेगा परिवहन निगम – दयाशंकर सिंह

ओजस्वी किरण ब्यूरों

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने आज परिवहन निगम मुख्यालय के सभागार कक्ष में परिवहन निगम के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की उन्होंने बताया कि इस माह के अंत से 3060 चालको एवं 3614 परिचालकों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। भर्ती की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। चालकों परिचालकों की भर्ती से बसों के संचालन में और सुधार होगा। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी।

 परिवहन मंत्री ने कहा कि बेसन के संचालन में सुधार लाई जाए।जिन क्षेत्रों में बसों के संचालन में एवं आय में कमी की शिकायत पायी जाए, उस क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक/ सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। परिवहन मंत्री ने बजट पर चर्चा करते हुए कहा कि बजट को शत – प्रतिशत खर्च करे। बसों की खरीद प्रक्रिया को तीव्र किया जाए। बसों की संख्या बढ़ाई जाए जिससे कि प्रदेश की जनता को आवागमन की बेहतर सुविधा मुहैया कराई जा सके।

बैठक में अपर मुख्य सचिव परिवहन अर्चना अग्रवाल,प्रबंध निदेशक परिवहन निगम प्रभु एन सिंह, विशेष सचिव परिवहन केपी सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours