सात वर्षो से निर्माणाधीन बच्चों का अस्पताल अंतिम चरण में,निर्माण एजेंसी सितंबर तक अस्पताल प्रशासन को सौंपेगी

0 min read

सात वर्षो से निर्माणाधीन बच्चों का अस्पताल अंतिम चरण में,निर्माण एजेंसी सितंबर तक अस्पताल प्रशासन को सौंपेगी

ओजस्वी किरण ब्यूरों

प्रयागराज। स्वरूप रानी नेहरू (एसआरएन) अस्पताल परिसर में सात वर्षों से बन रहे सुपर स्पेशलिटी चिल्ड्रेन अस्पताल का कार्य अंतिम चरण में हैं। निर्माण एजेंसी की जोर से सितंबर में विल्डिंग अस्पताल प्रशासन को सौंपने की तैयारी हैं। लंबे समय से बजट एवं तकनीकी कारणों से अटके इस प्रोजेक्ट को निर्माण एजेंसी ने अंतिम रूप दे दिया है। नए चिलड्रेन अस्पताल में तमाम अत्याधुनिक मशीनों वाले आपरेशन थिएटर, जांच, जांच शुष्क जमा करने की सुविधा , डाक्टर के कक्ष, लिफ्ट के साथ साथ सभी प्रकार की सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध हो सकेंगी। अस्पताल शुरू होने से प्रयागराज सहित आस पास के जन्य क्षेत्रों के बच्चों को इलाज के लिए उच्च सुविधाएं मिलेगी। वर्तमान में संचालित चिल्ड्रेन अस्पताल में बेड की क्षमता १२० है। अस्पतात के भवन का निर्माण २०१९ में शुरु हुआ था, जबकि इसकी योजना वर्ष २०१६ में बनी थी। कार्य शुरू होने पर बजट लगभग २५ करोड़ रुपये निर्धारित किया गया था जो कि कई गुना अधिक बढ़ चुका है। बजट के अभाव में कार्यदाई संस्था सिडकों ने जनवरी में कार्य बंद कर दिया था।

मोती लाल नेहरू मेडिकल कालेज के प्राचार्य बी के पाण्डेय ने बताया कि निर्माण एजेंसी द्वारा सितंबर माह के अंत तक अस्पताल को सौंपने की तैयारी बताई जा रही है। डाक्टरों पूर्ण स्टाफ की तैनाती की तैयारी तेज कर दी है ताकि जल्दी से ओपीडी एवं भर्ती कि सुविधा शुरू हो सके।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours