एसआरएन अस्पताल में एमआरआई शुल्क की सूची चस्पा, तीमारदारों को मिलेगी सटीक जानकारी

1 min read

एसआरएन अस्पताल में एमआरआई शुल्क की सूची चस्पा, तीमारदारों को मिलेगी सटीक जानकारी

ओजस्वी किरण ब्यूरों

प्रयागराज। मरीजों की सुविधा एवं पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए एसआरएन अस्पताल में यूजर चार्जेज काउंटर पर एमआरआई के जांच शुल्क की सूची प्रदर्शित कर दी गयी है। इससे मरीजों को फीस को लेकर होने वाली उलझन से मुक्ति मिलेगी। डाक्टरों की ओर से लगभग १४ तरह की एमआरआई कराने का परामर्श दिया जाता है लेकिन एमआरआई जांच शुल्क अलग-अलग होने के कारण मरीजों को परेशानी होती थी। रेडियोलाजी विभाग के अनुसार एमआरआई होल स्पाइन का शुल्क सबसे अधिक छह हजार रूपये एवं उसके बाद एमआरआई ब्रेन एवं ओर्बिट का शुल्क चार हजार रुपये निर्धारित है। शेष सभी १२ तरह के एमआरआई का जांच शुल्क दो हजार रुपये निर्धारित है। बतादें कि अस्पताल में प्रतिदिन ८५-९० मरीजों को डाक्टर एमआरआई कराने का परामर्श देते हैं। निजी पैथोलाजी केंद्रों की तुलना में यहां दरें बेहद कम हैं। प्राइवेट सेंटरों पर यही जांचे २० ते २२ गुना अधिक दाम पर होती है। काउंटर पर रेट लिस्ट लगने से अब तीमारदारों को सटीक जानकारी मिल सकेगी।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours