महिला जनसुनवाई में आए 50 प्रकरण, कुछ का मौके पर किया निस्तारण
उ.प्र. राज्य महिला आयोग की सदस्या ने महिला जनसुनवाई में सुनी पीड़ित महिलाओं की समस्यायें
ओजस्वी किरण ब्यूरों
प्रयागराज। उ.प्र. राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती गीता विश्वकर्मा के द्वारा बुधवार को सर्किट हाउस के सभागार में महिला जनसुनवाई की गयी। जनसुनवाई में घरेलू हिंसा, राजस्व, पुलिस, अवैध कब्जा, साइबर क्राइम सहित कई अन्य शिकायतें सुनवाई के लिए आयी। महिला जनसुनवाई में लगभग 50 प्रकरण सुनवाई के लिए आये, जिन्हें सम्बंधित विभागो को प्रेषित करते हुए उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तातरण सुनिश्चित करने के लिए कहा है।
सदस्या ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोई महिला अगर शिकायत लेकर थाने में जाती है, तो पूरी गम्भीरता/संवेदना के साथ उसकी शिकायतों को सुनते हुए आवश्यक कार्यवाही करते हुए शिकायतकर्ता को संतुष्ट किया जाये। उन्होंने कहा कि इसमें किसी प्रकार की शिथिलता, लापरवाही न बरती जाये। इस अवसर पर अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम दिग्विजय सिंह सहित अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
इसके पूर्व सदस्य ने जिला कारागार बंदी गृह का निरीक्षण करते हुए व्यवस्था का जायजा लिया तथा सम्बंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

+ There are no comments
Add yours