एआई से छात्रा की अश्लील फोटो बनाकर किया वायरल, एफआईआर दर्ज 

1 min read

एआई से छात्रा की अश्लील फोटो बनाकर किया वायरल, एफआईआर दर्ज 

ओजस्वी किरण ब्यूरों

प्रयागराज। सराय इनायत थाना क्षेत्र के एक गांव की छात्रा का एक युवक ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक से अश्लील फोटो बनाकर वायरल कर दिया जिससे छात्रा की शादी का रिश्ता टूट गया। छात्रा के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने सर्विलांस की मदद से एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 

सराय इनायत थाना क्षेत्र की एक युवती बीटीसी की छात्रा है। सराय ममरेज थाना क्षेत्र का एक युवक एआई तकनीक से एडिट कर छात्रा का अश्लील फोटो बनाकर फोटो वायरल करने की धमकी देकर छात्रा को तकरीबन एक साल से ब्लैकमेल कर रहा था।

इसी बीच छात्रा की शादी तय हो गई तो युवक शादी तोड़ने की धमकी देते हुए छात्रा पर दबाव बनाने लगा। छात्रा ने मना किया तो युवक ने किसी तरह छात्रा के होने वाले पति का मोबाइल नंबर लेकर कर अश्लील फोटो उसे भेज दिया। जिससे छात्रा का रिश्ता टूट गया। घटना से आहत छात्रा ने जान देने की कोशिश की पर परिजनों को पता चला तो अस्पताल ले गए जिससे उसकी जान बच गई।

छात्रा को ब्लैकमेल करने और अश्लील फोटो वायरल होने की जानकारी होने पर छात्रा के परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों ने युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी तो पुलिस सक्रिय हुई और सर्विलांस की मदद से एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हालांकि मुख्य आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours