रज्जू भैया राज्य विश्वविद्यालय में छात्रों का प्रदर्शन, हंगामा

1 min read

रज्जू भैया राज्य विश्वविद्यालय में छात्रों का प्रदर्शन, हंगामा

कुलपति को बुलाने और छात्रों को प्रमोट करने की मांग

ओजस्वी किरण ब्यूरों

प्रयागराज। औद्योगिक थाना क्षेत्र स्थित रज्जू भैया राज्य विश्वविद्यालय में बड़ी संख्या छात्रों को फेल किए जाने के बाद मामला तूल पकड़ने लगा है। शुक्रवार को विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन और मुख्य गेट के पास हजारों की संख्या में पहुंचे छात्रों ने जमकर वाइस चांसलर के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा किया और मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। हंगामा कर रहे छात्रों की मांग थी कि फेल किए गए छात्रों को तत्काल प्रभाव से प्रमोट किया जाए। अन्यथा या प्रदर्शन और हंगामा अनिश्चितकालीन के लिए चलता रहेगा। छात्रों ने एक सप्ताह पहले भी हंगामा और प्रदर्शन किया था।

शुक्रवार को पूर्वान्ह हजारों की संख्या में फेल छात्र रज्जू भैया राज्य विश्वविद्यालय के गेट पर पहुंच गए। विश्वविद्यालय के अंदर आने जाने वाहनों को रोकने लगे इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। मौके पर मौजूद पुलिस फोर्स ने छात्रों को खदेड़ा और वाहनों को अंदर जाने दिया। पुलिस फोर्स और विश्वविद्यालय सिक्योरिटी के रोकने के बाद भी सभी छात्र धक्का देते हुए प्रशासनिक भवन तक पहुंच गए और सीडीओ पर बैठकर नारेबाजी शुरू कर दी।

रज्जू भैया राज्य विश्वविद्यालय से संबद्ध करीब 6 जिले के छात्र शामिल हैं। जिसमें प्रयागराज, मिर्जापुर, फतेहपुर, प्रतापगढ़, भदोही, कौशांबी शामिल हैं। सभी विद्यालयों में करीब 500 से अधिक छात्र हैं। रज्जू भैया मैं करीब तीन लाख छात्रों को फेल करने की बात सामने आई है।

छात्रों का आरोप है कि कॉलेज प्रशासन ने प्रमोशन और परीक्षा के नियमों में अचानक बदलाव कर दिया है। छात्र नेता ज्ञान प्रकाश का कहना है कि प्रशासन ने 13 तारीख तक आश्वासन दिया था, लेकिन अब उनकी मांगों को सिरे से खारिज कर दिया गया है। छात्रों की मुख्य आपत्ति ‘प्रमोशन पॉलिसी’ को लेकर है। उनका कहना है कि अगर कोई छात्र दो सेमेस्टर में फेल होता है, तो उसे अगले सेमेस्टर में प्रमोट नहीं किया जा रहा। चौंकाने वाली बात यह है कि इस नियम की सूचना एडमिशन के वक्त नहीं, बल्कि दिसंबर में दी गई।

छात्रों का तर्क है कि वे पहले ही दोनों सेमेस्टर की फीस भर चुके हैं, ऐसे में यह नियम उनके भविष्य के साथ बड़ा धोखा है। “कॉलेज कैंपस में छात्रों की नारेबाजी और बढ़ते आक्रोश को देखते हुए प्रशासन बैकफुट पर तो है, लेकिन अभी तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका है। छात्रों ने अब आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है और कल एक बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours