पंद्रहवें वर्ष में ठिठोली हुआ प्रयागराज महोत्सव

1 min read

पंद्रहवें वर्ष में ठिठोली हुआ प्रयागराज महोत्सव

20 एवं 21 मार्च को प्रयागराज महोत्सव-2026 का आयोजन, गीतकार अरुण जैमिनी को मिलेगा आसरा कैलाश गौरव सम्मान-2026

ओजस्वी किरण ब्यूरों

प्रयागराज। प्रयागराज का सुपरिचित लोकप्रिय ठिठोली (राष्ट्रीय कवि सम्मेलन व सम्मान समारोह) को विस्तार देते हुए इस वर्ष से दो दिवसीय प्रयागराज महोत्सव-2026′ के रूप में आयोजित दुर्गा पूजा पार्क प्रीतम नगर धूमनगंज प्रयागराज में किया जाएगा।

आसरा फाउंडेशन, प्रयागराज के तत्वावधान में जनकवि कैलाश गौतम की स्मृति में आयोजित प्रयागराज महोत्सव – 2026 की रूपरेखा तय करने के लिए शुक्रवार को बैठक वाइट हाउस, साकेत नगर, प्रीतम नगर में आसरा फाउंडेशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश जैन की अध्यक्षता में आहूत किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से प्रयागराज महोत्सव के पदाधिकारियों का मनोनयन हुआ। बैठक का संचालन महोत्सव के डॉ श्लेष गौतम ने किया।।

बैठक में सर्वसम्मति से सुविख्यात अंतरराष्ट्रीय व्यंग्यकार अरुण जैमिनी को आसरा कैलाश गौतम गौरव सम्मान-2026 के लिए चयनित किया गया। तथा रवींद्रनाथ तिवारी गीत ऋषि सम्मान डॉक्टर रुचि चतुर्वेदी को प्रदान किया जाएगा साथ ही लॉयन पंकज पाठक प्रयागराज गौरव सम्मान – 2026 अपने शहर के सफल उद्यमी, मोटिवेशनल स्पीकर शिव शंकर सिंह को दिया जाएगा। 

नगर के महापौर गणेश केशरवानी तथा इंजी हर्षवर्धन बाजपेई विधायक शहर उत्तरी प्रयागराज को मुख्य संरक्षक बनाया गया। बैठक में प्रदीप तिवारी आसरा को प्रयागराज महोत्सव के अध्यक्ष एवं संयोजक तथा राकेश जैन वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मनीष घोष महासचिव, डॉ पीयूष दीक्षित कोषाध्यक्ष, डॉ पुष्पेन्द्र सिंह, चंद्र शेखर ओझा, विशाल सिंह रिशु, मंजीत कुशवाहा को प्रमुख समन्वयक तथा डॉ भूपेश द्विवेदी, अखिलेश शर्मा, लक्ष्मीकांत मिश्रा, अखिलेश सिंह, तारिक सईद अज्जू, नरेश महारानी को प्रमुख संरक्षक बनाया गया। प्रयागराज महोत्सव के एवं संचालक के रूप में डॉ श्लेष गौतम होंगे।

बैठक में अमरजीत सिंह, शिव कुमार भारतीय, अनिल कुशवाहा, राम लोचन साहू, भगवान दास भारतीय पार्षदगण दिग्विजय सिंह, राजेश गुप्ता, अतुल केशरवानी, आलोक मालवीय, ज्ञान प्रकाश केशरवानी, पवन गुप्ता, सचिन केशरवानी, गौतम बनर्जी, रवि निषाद, मनीष सेठ सहित समस्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष आदि उपस्थित रहे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours