छात्राओं ने दी संस्कृत में अनुभव कथन, गीत, नाटिका की मनोहारी प्रस्तुति

1 min read

छात्राओं ने दी संस्कृत में अनुभव कथन, गीत, नाटिका की मनोहारी प्रस्तुति

दस दिवसीय प्रशिक्षण के उपरांत संस्कृत संभाषण शिविर का समापन समारोह आयोजित

ओजस्वी किरण ब्यूरों

प्रयागराज। जगत तारन गर्ल्स डिग्री कॉलेज, प्रयागराज के संस्कृत विभाग एवं संस्कृत भारती, काशी प्रांत के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित संस्कृत संभाषण शिविर का समापन समारोह आज आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जितेन्द्र प्रताप सिंह एडीआईओएस, प्रयागराज, विशिष्ट अतिथि शालिग्राम त्रिपाठी संस्कृत भारती, प्रशिक्षक हर्षवर्धन पाण्डेय का स्वागत प्राचार्या प्रो. आशिमा घोष एवं कार्यक्रम संयोजिका डा. प्रमा द्विवेदी ने किया। 

दस दिवसीय प्रशिक्षण के उपरांत छात्राओं ने डा शारदा कुमारी के निर्देशन में संस्कृत में अनुभव कथन, गीत, नाटिका की मनोहारी प्रस्तुति दी। शालिग्राम त्रिपाठी ने संस्कृत की स्पष्टता और मधुरता के कारण उसे सुग्राह्य करने की प्रेरणा दी। मुख्य अतिथि ने वर्तमान एआई युग जो निजता और संस्कृति को क्षीण कर रहा है वहां हमारी भारतीय संस्कृति और संस्कृत ही विवेकपूर्ण मनुष्य और सामंजस्यपूर्ण समाज के लिए अपरिहार्य बताया।

इस अवसर पर गीता आधारित क्विज प्रतियोगिता एवं अन्य कार्यक्रमो के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया। संचालन साक्षी दुबे एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रोफेसर रत्न कुमारी वर्मा ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिक्षक,छात्राएं एवं शोध छात्र भी उपस्थित रहे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours