पूर्व पार्षद के परफ्यूम गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जला

0 min read

पूर्व पार्षद के परफ्यूम गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का समान जल कर राख

तीन फीट ऊंची लपटें उठने से दहले लोग, दो फायर टेंडर ने बुझाई आग

ओजस्वी किरण ब्यूरों

प्रयागराज। अतरसुइया थाना क्षेत्र के मीरापुर में सोमवार शाम एक परफ्यूम गोदाम एवं वर्कशॉप में भीषण आग लग गई। यह वर्कशॉप एक मकान में संचालित हो रहा था जहां से तीन फीट ऊंची लपटें उठते देख लोग दहल उठे। सूचना पर फायरब्रिगेड पहुंची और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा सकी। हालांकि तब तक लाखों का सामान जलकर राख हो चुका था। आग कैसे लगी, इसका पता नहीं चल पाया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अतरसुइया थाना क्षेत्र के मीरापुर में पूर्व पार्षद संजय गुप्ता का मकान है। संजय चौक में कोतवाली के सामने परफ्यूम, इत्र की दुकान चलाते हैं। मीरापुर में प्रणामी मंदिर के पास मकान में वह कारखाना चलाते हैं। परफ्यूम, इत्र आदि यहीं पर बनाए जाते हैं और फिर यहां से इन्हें दुकान पर पहुंचाया जाता है।

रोज की तरह सोमवार शाम भी यहां काम चल रहा था। शाम पांच बजे के करीब अचानक आग लग गई। तीन तल वाले इस मकान में आग पहले ग्राउंड फ्लोर में लगी और देखते ही देखते फर्स्ट व सेकेंड फ्लोर तक फैल गई। वर्कशॉप में केमिकल होने के चलते आग कुछ ही देर में फैल गई और विकराल रूप धर लिया। यह देख भीतर काम कर रहे कर्मचारी भाग खड़े हुए। कुछ ही देर में आग से तीन फीट ऊंची लपटें उठने लगीं। यह नजारा देख आसपास के लोग दहशत में आ गए।

जानकारी मिलने पर मौके पर अतरसुइया थाना प्रभारी राममूर्ति यादव आ गए और स्थानीय लोगों संग मिलकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। सूचना पर फायरब्रिगेड भी आ गई और फिर फायरकर्मी आग बुझाने में जुट गए। करीब दो घंटे तक लगातार आग पर पानी की बौछारें फेंकी गई। मौके पर दूसरा फायर टेंडर भी बुलाना पड़ा और तब जाकर आग पर काबू पाया गया। तब तक भीतर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। अग्निशमन अफसरों ने आशंका जताई कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours