चलती थार गाड़ी में लगी आग, कूदकर भागे सवार

1 min read

चलती थार गाड़ी में लगी आग, कूदकर भागे सवार

 ओजस्वी किरण ब्यूरों

प्रयागराज। हंडिया थाना क्षेत्र के सैदाबाद चौकी अंतर्गत भेस्की गांव के पास सोमवार को एक चलती थार गाड़ी में अचानक आग लग गई। गाड़ी प्रयागराज की ओर जा रही थी। आग लगने के बाद वाहन में सवार सभी लोग तुरंत बाहर निकल आए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थार गाड़ी में वाराणसी के कपसेठी थाना क्षेत्र के नेवादा निवासी अभिषेक सिंह अपने साथियों के साथ सवार थे। वे प्रयागराज के झलवा क्षेत्र में एक रिश्तेदारी में जा रहे थे। भेस्की गांव के पास पहुंचने पर गाड़ी से अचानक धुआं निकलने लगा, जिसके बाद वाहन में आग लग गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग तेजी से फैली और देखते ही देखते पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलने पर सैदाबाद चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित किया। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने पहुंचकर आग पर काबू पाया।

इस घटना में थार का अधिकांश हिस्सा जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours