हमीरपुर के राठ कस्बे में स्थित रोडवेज डिपो कार्यशाला के पुनर्निर्माण एवं आधुनिकीकरण के लिए 1करोड़ 62 लाख रुपए की धनराशि स्वीकृत
ओजस्वी किरण ब्यूरों
लखनऊ। जनपद हमीरपुर के राठ कस्बे में स्थित डिपो कार्यशाला के पुनर्निर्माण एवं आधुनिकीकरण के लिए शासन द्वारा आवश्यक धनराशि स्वीकृत किए जाने का निर्णय लिया गया है। प्रस्तावित बस स्टेशन/ डिपो का निर्माण पीपीपी मॉडल पर विकसित किए जाने वाले बस स्टेशन/डिपों की सूची में शामिल नहीं है। प्रदेश सरकार ने हमीरपुर स्थित राठ में डिपो कार्यशाला के पुनर्निर्माण कराए जाने हेतु वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-2026 में लगभग 01करोड़ 62 लाख 33 हजार रूपये की धनराशि स्वीकृत की है। इस संबंध में परिवहन विभाग द्वारा आवश्यक शासनादेश जारी कर दिया गया है। स्वीकृत धनराशि का उपयोग जिस कार्य/मद के लिए है, उसी कार्य/मद पर व्यय प्रत्येक दशा में किया जाएगा। लगभग 03 करोड़ 62 लाख रुपए पूर्व में जारी किए जा चुके हैं।इस प्रकार आंकलित धनराशि 05 करोड़ 62 लाख रुपए की कुल राशि अब स्वीकृत की जा चुकी है।उ0प्र0 राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड को उक्त कार्य के लिए कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। निर्माण के समय कार्य की विशिष्टिया,ं मानक, गुणवत्ता का ध्यान रखे जाने की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था तथा उ0प्र0 राज्य सड़क परिवहन निगम का होगा।
वर्तमान में राठ स्थित डिपो कार्यशाला का भवन काफी पुराना एवं जर्जर हो चुका है, जिससे यात्रियों एवं परिवहन कर्मियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। इस स्थिति को देखते हुए शासन स्तर पर इसके पुनर्निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत की गई है। डिपो कार्यशाला को भी आधुनिक उपकरणों एवं आवश्यक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा, जिससे बसों के रखरखाव एवं मरम्मत कार्य को अधिक प्रभावी ढंग से किया जा सके। स्वीकृत धनराशि के अनुरूप पुनर्निर्माण कार्य को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराया जाए।

+ There are no comments
Add yours