प्रयागराज कैंट में नाराज कमांडो ने शुरू किया धरना,सेवानिवृत्त सैनिकों से दुर्व्यवहार के खिलाफ प्रदर्शन

1 min read

प्रयागराज कैंट में नाराज कमांडो ने शुरू किया धरना,सेवानिवृत्त सैनिकों से दुर्व्यवहार के खिलाफ प्रदर्शन

ओजस्वी किरण ब्यूरों 

प्रयागराज। कमांडो अरुण गौतम ने सेवानिवृत्त सैनिकों और उनके परिवारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के विरोध में प्रयागराज कैंट के मुख्य गेट पर धरना प्रदर्शन शुरू किया है। उन्होंने कहा कि उनका यह विरोध अन्याय, अत्याचार और भ्रष्टाचार के खिलाफ है।

कमांडो गौतम ने आरोप लगाया कि चाका ब्लॉक स्थित आर्मी कैंट के सीडीओ के मुख्य गेट पर तैनात सेना/डी.एस.सी. के जवान सेवानिवृत्त सैनिकों और उनके परिवारों के साथ अनुचित व्यवहार करते हैं। उनके अनुसार, जब ये सैनिक कैंट में स्थित कैंटीन (सीएसडी) या एसबीआई बैंक जाते हैं, तो उनके साथ ऐसा बर्ताव किया जाता है जैसे वे आतंकवादी हों।

कमांडो गौतम को पिछले कई दिनों से भूतपूर्व सैनिकों से इस संबंध में शिकायतें मिल रही थीं। उन्होंने स्वयं मौके पर जाकर इन शिकायतों की जांच की और पाया कि भूतपूर्व सैनिकों द्वारा बताई गई बातें सत्य थीं।

धरना प्रदर्शन शुरू होने के बाद सेना के अधिकारी मुख्य गेट पर पहुंचे। उच्च अधिकारियों ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न होने का आश्वासन दिया। हालांकि, कमांडो गौतम ने स्पष्ट किया कि उनका संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो जाता।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours