कॉलेज में पत्र भेजकर दो प्रोफेसरों को दी जान से मारने की धमकी

1 min read

कॉलेज में पत्र भेजकर दो प्रोफेसरों को दी जान से मारने की धमकी

 ओजस्वी किरण ब्यूरो 

प्रयागराज। ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज के दो प्रोफेसरों को अज्ञात व्यक्ति ने डाक के माध्यम से धमकी भरा चिट्ठी भेजकर जान से मारने की धमकी दी है। कॉलेज में अचानक इस तरह की चिट्ठी मिलने से दहशत व्याप्त है। कर्नलगंज थाना पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार डिग्री कॉलेज के शिक्षा शास्त्र विभाग के प्रोफेसर मान सिंह की तहरीर के मुताबिक कॉलेज में डाक के माध्यम से अज्ञात व्यक्ति की चिट्ठी मिली। चिट्ठी में अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए प्रोफेसर मान सिंह और कॉलेज के ही अर्थशास्त्र विभाग के डॉ हर्षमणि सिंह को जान से मारने की धमकी दी गई है।

धमकी मिलने के बाद से कॉलेज के दोनों प्रोफेसर अनहोनी की आशंका से भयभीत हैं। उधर, कर्नलगंज थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही पत्र भेजकर धमकी देने वाले की पहचान कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours