तीन सहायक पुलिस आयुक्तों के कार्यक्षेत्र बदले
ओजस्वी किरण ब्यूरों
प्रयागराज। कमिश्नरेट प्रयागराज में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त कार्यालय से बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस कमिश्नर द्वारा जारी आदेश के अनुसार तीन सहायक पुलिस आयुक्तों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करते हुए उन्हें नए सर्किलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जारी आदेश के अनुसार विमल किशोर मिश्र, जो अब तक सहायक पुलिस आयुक्त झूंसी सर्किल में तैनात थे, उन्हें सहायक पुलिस आयुक्त कर्नलगंज सर्किल की जिम्मेदारी दी गई है। कर्नलगंज क्षेत्र को कमिश्नरेट का महत्वपूर्ण और संवेदनशील सर्किल माना जाता है, इसलिए इस तैनाती को प्रशासनिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है। सहायक पुलिस आयुक्त वेद व्यास मिश्रा, जो शिकायत प्रकोष्ठ एवं कैंप कार्यालय से संबद्ध थे, उन्हें स्थानांतरित करते हुए सहायक पुलिस आयुक्त बारा सर्किल का प्रभार सौंपा गया है। साथ ही शिकायत प्रकोष्ठ एवं कैंप कार्यालय का कार्यभार भी उनके पास ही रहेगा।
पूर्व में बारा क्षेत्र की एसीपी रह चुकीं कुंजलता, जो वर्तमान में महिला अपराध एवं लेखा का कार्य देख रही थीं, उन्हें सहायक पुलिस आयुक्त झूंसी सर्किल की जिम्मेदारी दी गई है। उनके पास महिला अपराध एवं लेखा का अतिरिक्त प्रभार भी यथावत रहेगा।

+ There are no comments
Add yours