दबिश दे कर लौट रही पुलिस की प्राइवेट गाड़ी पलटी, तीन दारोगा और एक महिला सिपाही घायल
ओजस्वी किरण संवाददाता
प्रयागराज। दबिश दे कर लौट रही पुलिस की प्राइवेट गाड़ी मंगलवार सुबह रसूलाबाद क्षेत्र में पलट गई। इससे वाहन में सवार तीन दारोगा और एक महिला सिपाही जख्मी हो गए। उन्हें स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया गया कि नैनी थाने में दर्ज एक मुकदमे से जुड़े अभियुक्त की पुलिस को तलाश है। मंगलवार की भोर में उसकी लोकेशन शिवकुटी थाना क्षेत्र के रसूलाबाद में मिली। उसे पकड़ने के लिए गए नैनी थाने के तीन दारोगा और एक महिला सिपाही की टीम प्राइवेट गाड़ी से दबिश दे कर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में सांड़ आने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया और फिर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। इससे खलबली मच गई।
दबिश देकर वापस लौट रही नैनी थाने की टीम की गाड़ी शिवकुटी थाना क्षेत्र के तेलियरगंज में डिवाइडर से टकराकर पलट गई, जिससे उस पर सवार तीन दरोगा समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नैनी थाने में तैनात दरोगा हर्ष कुमार, धर्मेंद्र कुमार, बलिराम और महिला सिपाही संगीता समेत पांच लोग दबिश के लिए गए थे। वापस लौटते समय तेलियरगंज के समीप गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पलट गई, जिससे उस पर सवार पांचों लोग घायल हो गए।
आसपास के जुटे लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन सभी घायलों को स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उनका इलाज चल रहा है। हालांकि किसी की हालत चिंताजनक नहीं है। डीसीपी यमुनानगर विवेक यादव का कहना है कि गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटी थी, जिससे चार पुलिसकर्मी जख्मी हुए हैं।

+ There are no comments
Add yours