स्वास्थ्य कार्यों में लापरवाही पर जिलाधिकारी सख्त, 11 अधिकारियों का वेतन रोका 

1 min read

स्वास्थ्य कार्यों में लापरवाही पर जिलाधिकारी सख्त, 11 अधिकारियों का वेतन रोका 

डिप्टी सीएमओ एवं चिकित्सा अधिक्षकों को नोटिस 

ओजस्वी किरण ब्यूरों 

प्रयागराज। संगम सभागार में मंगलवार जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की बैठक आयोजित हुयी। बैठक में स्वास्थ्य कार्यक्रमों की लचर प्रगति एवं डेटा फीडिंग में लापरवाही मिलने पर जिलाधिकारी ने कई अधिकारियों के खिलाफ काररवाई के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान पाया गया कि एमपीसीडीएसआर पोर्टल पर पूरे वित्तीय व में बहरिया, रामनगर, चाका, सैदाबाद, कोराव, कौड़ीहार एवं सोरांव ब्लाकों से एक भी बाल मृत्यु की रिपोर्ट नहीं की गयी। लापरवाही पर सभी सात ब्लाकों के चिकित्सा अधीक्षकों को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश जिलाधिकारी ने  दिए, साथ ही मानिटरिंग में ढिलाई बरतने पर डिप्टी सीएमओ डा. राजेश सिंह को कारण बताओ नोटिश जारी करने का आदेश दिया। आशाओ से बाल मृत्यु की रिपोर्ट प्राप्त न कर पाने पर डीसीपीएम अशफाक अहमद का वेतन रोकने का निर्देश दिया गया इसके अलावा बीसीपीएम (कोराव, करछना, वहरिया, उरुवा, फूलपुर) एवं स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारियों (शंकरगढ़, उरुवा, सैदाबाद, कौंधियार हंडिया, धनुपुर, होलागढ़, कौड़ीहार, कोराव, फूलपुर, रामनगर) को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। बैठक में प्रमुख रूप से मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अरूण कुमार तिवारी सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

बुधवार शाम तक आयुष्मान कार्ड बनाने का अल्टीमेटम

जनपद की खराब रैकिंग पर नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी ने बुधवार शाम तक सभी ‘जीरो पावर्टी श्रेणी के व्यक्तियों के शत-प्रतिशत गोल्डन कार्ड बनाने का लक्ष्य दिया। उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी (आईसीडीएस) को आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के कार्ड प्राथमिकता पर बनाने एवं चिकित्सा अधीक्षकों को पूर्ति विभाग से समन्वय करने के निर्देश दिए।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours