कौशाम्बी में हुआ भीषण सड़क हादसा ,8 लोगों की मौत ,20 घायल,मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, मृतकों के परिजनों को दो -दो लाख की आर्थिक सहायता

1 min read

कौशाम्बी में हुआ भीषण सड़क हादसा ,8 लोगों की मौत ,20 घायल,मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, मृतकों के परिजनों को दो -दो लाख की आर्थिक सहायता 

ओजस्वी किरण ब्यूरों 

 कौशांबी। सैनी कोतवाली क्षेत्र के डोरमा हाईवे पर शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां दर्शनार्थियों से भरी तेज रफ्तार पिकअप एक ट्रेलर में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए। हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 लोग घायल हो गए। पिकअप में कुल 28 लोग सवार थे, जो प्रयागराज से मुंडन संस्कार कराकर फतेहपुर लौट रहे थे

फिलहाल हादसे की सूचना मिलते ही एसपी राजेश कुमार भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य की कमान संभाली। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस के जरिए PHC सिराथू और जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां कई की हालत गंभीर बनी हुई है। क्षतिग्रस्त वाहन को हटाकर यातायात बहाल करने का प्रयास किया गय है, जबकि प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही हादसे की वजह मानी जा रही है।

मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में जनहानि का संज्ञान लेते हुए इस दुर्घटना में दिवगंत हुए लोगों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये वह घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने तथा जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंच कर उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours