नैनी थाने के बाहर दरोगा और सिपाही से मारपीट, वर्दी फाड़ी  नेम प्लेट नोचकर फेंका, चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज

1 min read

नैनी थाने के बाहर दरोगा और सिपाही से मारपीट, वर्दी फाड़ी

 नेम प्लेट नोचकर फेंका, चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज

ओजस्वी किरण ब्यूरों 

प्रयागराज। मेडिकल मुआयना कराने के लिए ले जाए जा रहे आरोपी और उसके परिजनों ने नैनी थाने के बाहर दरोगा और सिपाही के साथ मारपीट की। आरोप है कि चुनाव के दौरान अशांति फैलाने के मामले में वांछित आरोपी, उसकी पत्नी और उसके साथ आए अन्य लोगों ने दरोगा और सिपाही के साथ हाथापाई की। इस दौरान सिपाही की वर्दी फट गई। आरोपियों ने वर्दी पर लगी नेमप्लेट को भी नोचकर फेंक दिया। आरोपियों के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चुनाव के दौरान अशांति फैलाने के मामले में वांछित चल रहे दिलीप कुमार सिंह निवासी शक्तिनगर चाका को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। शनिवार एक दरोगा अंकित और सिपाही गोपाल चाहर मेडिकल मुआयना कराने के लिए उसको ले जा रहे थे। अभी वह थाने के बाहर सड़क पर पहुंचे ही थे कि दिलीप की पत्नी दो अन्य लोगों के साथ पहुंच गई। आरोप है कि वह लोग दरोगा और सिपाही से कहासुनी करने लगे। बात हाथापाई तक आ गई। आरोप है कि इस दौरान दिलीप सिंह ने भागने का भी प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों से मारपीट हो गई।

आरोप है कि दिलीप और उसके परिजनों ने सिपाही की वर्दी फाड़ दी और दरोगा के वर्दी पर लगी नेम प्लेट को नोचकर फेंक दिया। सूचना पाकर अन्य पुलिसकर्मी पहुंच गए और किसी तरह से आरोपियों को काबू में किया। इस मामले में गंगोत्री नगर चौकी इंचार्ज शिवजी गुप्ता की तहरीर पर आरोपी दिलीप कुमार सिंह, उसकी पत्नी रीना सिंह निवासी शक्तिनगर चाका समेत अन्य दो अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। बताया जाता है कि दिलीप मूल रूप से त्योंथर रीवा मध्य प्रदेश का रहने वाला है। उसके खिलाफ नैनी थाने में बीएनएस की धारा 170, 126, 135 के तहत केस दर्ज था। इसी मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours