जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का लोकार्पण ‘विकसित भारत–विकसित उत्तर प्रदेश’ के संकल्प को देगा नई गति : संदीप सिंह

1 min read

जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का लोकार्पण ‘विकसित भारत–विकसित उत्तर प्रदेश’ के संकल्प को देगा नई गति : संदीप सिंह

प्रधानमंत्री के कर-कमलों से प्रथम चरण का शुभारंभ, निवेश, व्यापार और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे

योगी सरकार के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश बुनियादी ढांचे और कनेक्टिविटी के क्षेत्र में स्थापित कर रहा नए कीर्तिमान

ओजस्वी किरण ब्यूरों 

लखनऊ। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर-कमलों द्वारा नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, जेवर के प्रथम चरण का लोकार्पण ‘विकसित भारत–विकसित उत्तर प्रदेश’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। यह विश्वस्तरीय हवाई अड्डा वैश्विक संपर्क को नई ऊर्जा प्रदान करते हुए व्यापार, निवेश एवं रोजगार के व्यापक अवसरों का मार्ग प्रशस्त करेगा तथा उत्तर प्रदेश को अंतरराष्ट्रीय आर्थिक मानचित्र पर सशक्त पहचान दिलाएगा।

प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने इस अवसर पर कहा कि यह परियोजना उत्तर प्रदेश के समग्र विकास की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी नेतृत्व में प्रदेश आज बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण, औद्योगिक प्रगति, उत्कृष्ट कनेक्टिविटी और सुशासन के माध्यम से तीव्र गति से विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा न केवल प्रदेश के लिए, बल्कि पूरे देश के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जिससे क्षेत्रीय संतुलित विकास को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर उत्पन्न होंगे। यह परियोजना निवेशकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बनेगी और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई मजबूती प्रदान करेगी।

मंत्री संदीप सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है और ‘विकसित भारत–विकसित उत्तर प्रदेश’ के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में प्रभावी रूप से आगे बढ़ रहा है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours