प्रयागराज के कोरांव में पाइप गोदाम में भीषण आग लगने से मचा हड़कंप, कोई जनहानि नहीं 

1 min read

प्रयागराज के कोरांव में पाइप गोदाम में भीषण आग लगने से मचा हड़कंप, कोई जनहानि नहीं 

ओजस्वी किरण ब्यूरों प्रयागराज

प्रयागराज। कोरांव थाना क्षेत्र स्थित सब्जी मंडी के पीछे एक पाइप गोदाम में संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गोदाम में अचानक आग भड़क उठी और देखते ही देखते लपटें तेज हो गईं। आग इतनी विकराल थी कि गोदाम धू-धू कर जलने लगा।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है। वहीं स्थानीय पुलिस भी घटनास्थल पर मौजूद रहकर हालात पर नजर बनाए हुए है।
स्थानीय लोग भी प्रशासन के साथ मिलकर बचाव कार्य में जुटे हैं। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है।
फिलहाल किसी जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन गोदाम में रखे सामान को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours