दिनदहाड़े मकान का ताला तोड़कर लाखों की नकदी और आभूषण चोरी 

1 min read

दिनदहाड़े मकान का ताला तोड़कर लाखों की नकदी और आभूषण चोरी 

ओजस्वी किरण ब्यूरों 

प्रयागराज। चोरों ने धूमनगंज थाना क्षेत्र के राजरूपपुर मुहल्ले में एक मकान को निशाना बनाया है। दिनदहाड़े मकान का ताला तोड़कर नकदी समेत लाखों रुपये के आभूषण उठा ले गए। चोरी की घटना का पता चलने पर परिवार के सदस्य हतप्रभ रह गए। पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार धूमनगंज थाना क्षेत्र के राजरूपपुर मुहल्ले में रहने वाले विशाल श्रीवास्तव एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। उनका कहना है कि बुधवार दोपहर करीब 12 बजे वह अपनी बहन को छोड़ने के लिए गए थे। शाम करीब चार बजे वापस लौटे तो मकान का ताला टूटा था। घर के अंदर जाने पर आलमारी में रखे साढ़े तीन लाख रुपये नकद और करीब 10 लाख के गहने गायब थे। इससे विशाल और उनका परिवार परेशान हो गया। खबर पाकर धूमनगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन की। उसके बाद पीड़ित की लिखित शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours