भीषण गर्मी के बीच बढ़ी कूलर घास और हनीकॉम्ब पैड्स की मांग
ओजस्वी किरण ब्यूरों
प्रयागराज। गर्मी का पारा चढ़ते ही शहर के बाजारों में कूलर के घास और हनीकॉम्ब पैड्स की मांग तेजी से बढ़ गई है। जानसेनगंज स्थित थोक और फुटकर दुकानों पर ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ रही है।खास बात यह है कि अब पारंपरिक घास के मुकाबले ‘हनीकॉम्ब पैड्स’ का चलन बढ़ गया है। हाल के वर्षों में बाजार में आए अधिकांश नए कूलरों में हनीकॉम्ब पैड्स का ही इस्तेमाल हो रहा है, जिसके कारण पुराने घास वाले कूलरों को भी लोग हनीकॉम्ब में अपडेट करवा रहे हैं।
कूलर के चलने पर पानी पाइप के जरिए घास या हनीकॉम्ब पैड पर गिरता है, जिससे वे पूरी तरह भीग जाते हैं। जब कूलर का पंखा बाहर की गर्म हवा को अंदर खींचता है, तो वह इन गीले पैड्स से टकराकर ठंडी हो जाती है और कमरे में ठंडक पहुंचाती है। टिकाऊ होने और बेहतर कूलिंग के कारण लोग अब साधारण घास की जगह हनीकॉम्ब को तरजीह दे रहे हैं।

+ There are no comments
Add yours