4 मई बंगाल से टी एम सी गई- केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा अगड़ा पिछड़ा और अनूसूचित समाज का पवित्र त्रिवेणी का संगम
ओजस्वी किरण ब्यूरों
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज आगमन पर भाजपाइयों ने पुलिस लाइन एवं सर्किट हाउस में उनका स्वागत किया।
इस मौके पर उन्होंने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि अखिलेश यादव द्वारा अधिकारियों को धमकाये जाने वाले मामले पर प्रहार करते हुए कहा कि 2027 के चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी पूरी तरीके से तैयार है और अखिलेश यादव का पूरा कुनबा जब तक एक गाड़ी में बैठकर सैफई नहीं पहुंच जाता तब तक उसको शांति नहीं मिलेगी। भाजपा पूरी तरीके से तैयार है और 2027 के विधानसभा चुनाव को पूरे दम पर और अपनी पूरी ताकत से जीत दर्ज कर एक इतिहास की रचना करेगी।
उन्होंने कहा कि इस बार बंगाल में ममता का बम नहीं फटेगा और वह फुस्स हो जाएगी। उन्होंने कहा कि 4 मई टीएमसी गई। जिस तरीके से बंगाल में एक अराजकता का माहौल बना हुआ है जो आमजन मानस के लिए खतरनाक है। इसलिए ममता सहित सभी सहयोगी पार्टियों को अब टाटा खाने का वक्त आ चुका है
इस अवसर महापौर गणेश केसरवानी, जिला पंचायत अध्यक्ष बीके सिंह, विधायक राज मणी कोल, गंगा पार जिला अध्यक्ष निर्मला पासवान, यमुना पार जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला, महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, अमर नाथ यादव, राजेश केसरवानी, डॉक्टर शैलेश पांडे, कुंज बिहारी मिश्रा, श्याम चंद्र हेला, रमेश पासी, चंद्रा अहलूवालिया, शोभिता श्रीवास्तव आदि सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

+ There are no comments
Add yours