गैस डिस्ट्रीब्यूशन के नेटवर्क विस्तार एवं वितरण की हुई समीक्षा

1 min read

गैस डिस्ट्रीब्यूशन के नेटवर्क विस्तार एवं वितरण की हुई समीक्षा

ओजस्वी किरण ब्यूरों 

प्रयागराज। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में एनआईसी समागार में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन की जनपद स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उनके द्वारा सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन के नेटवर्क विस्तार एवं वितरण के सुचारु क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की गयी। 

जिलाधिकारी के द्वारा पीएनजी पाईप लाईन के विस्तार से सम्बन्धित प्रकरणों में लम्बित एनओसी को सम्बन्धित विभाग से समन्वय कर शीघ्र एनओसी प्रदान करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। 

जिलाधिकारी ने इण्डियन ऑयल, अडानी गैस प्रा० लि० के मैनेजर से जिस क्षेत्र के घर, व्यवसायिक प्रतिष्ठान एवं औद्योगिक क्षेत्र में पीएनजी कनेक्शन नहीं है उन्हें चिन्हित करने एवं वहां पर लोगों को जागरुक करते हुए पीएनजी नेटवर्क के विस्तार की कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours