आंधी आने पर छत से गिरी महिला, अस्पताल में हुई मौत

1 min read

आंधी आने पर छत से गिरी महिला, अस्पताल में हुई मौत

ओजस्वी किरण ब्यूरों 

प्रयागराज। रतनसेनपुर गांव में शुक्रवार को दोपहर में आई तेज आंधी के कारण एक महिला अपने मकान की छत से जमीन पर गिर गई। आननफानन उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी सांस थम गई।

इसका पता चलते ही बड़ी संख्या में लोग मृतका के घर पहुंच गए और प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रतनसेन पुर निवासी कृष्ण कुमार मेला और बाजार में दुकान लगाकर अलग-अलग सामान बेचकर परिवार का भरण पोषण करता है। शुक्रवार दोपहर अचानक मौसम खराब हुआ। तेज आंधी के साथ बारिश भी होने लगी।

तभी कृष्ण कुमार की पत्नी सुनीता (45) अपने मकान की छत पर रखी लकड़ी की प्लाई को भीगने से बचाने के लिए उसे उतारने का प्रयास करने लगी। इसी बीच आंधी के तेज झोंके के कारण वह छत से नीचे जमीन पर गिर पड़ी। इससे वह घायल हो गई। चीख-पुकार सुनकर घरवाले और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। खून से लथपथ सुनीता को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इससे परिवार में मातम छा गया।

थोड़ी ही देर में घर पर स्थानीय लोगों, व्यापारियों की भीड़ जुट गई। उन्होंने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours