डंपर की चपेट में आने से महिला की मौत, पति और बेटा बाल-बाल बचे
ओजस्वी किरण ब्यूरों
प्रयागराज। कोरांव बाजार के गांधी चौराहा के पास रविवार दोपहर एक अनियंत्रित डंपर ने बाइक सवार महिला को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। महिला के पति और बेटा इस हादसे में बाल-बाल बच गए। यह घटना दोपहर करीब 1:30 बजे हुई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घूरपुर थाना क्षेत्र के उभारी करमा निवासी मोहम्मद नौसे अपनी पत्नी फातिमा बेगम और बेटे जावेद के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर कोरांव बाजार आ रहे थे। वे चमनगंज मोहल्ला निवासी अपने मौसा मोहम्मद यासीन की बेटी के शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। गांधी चौराहा के पास वे अपनी बाइक खड़ी कर एक फल की दुकान से फल खरीदने जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए एक अनियंत्रित डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से फातिमा बेगम बाइक से गिर गईं और डंपर के पिछले पहिए के नीचे आ गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने डंपर को हिरासत में ले लिया, हालांकि उसका चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

+ There are no comments
Add yours