लॉज मालिक ने ड्रिल मशीन से मां और बेटे का सिर फोड़ा,गेट खोलने को लेकर विवाद में किया हमला

1 min read

लॉज मालिक ने ड्रिल मशीन से मां और बेटे का सिर फोड़ा,गेट खोलने को लेकर विवाद में किया हमला

ओजस्वी किरण ब्यूरों 

प्रयागराज। धूमनगंज थाना क्षेत्र के राजरूपपुर में लॉज संचालक ने एमआर और उनकी मां पर ड्रिल मशीन से हमला किया। उनका सिर फोड़ दिया और जान से मारने की धमकी दी। बीच बचाव को आए पड़ोसी को भी पीटा। इस पूरी घटना का वीडियो फुटेज भी सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। हालांकि आरोप है कि अब तक उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार धूमनगंज के ओपीएस नगर राजरूपपुर निवासी आनंद जायसवाल मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव हैं। परिवार में उनकी पत्नी प्रिया व मां नीलम जायसवाल हैं। बताया जाता है कि पड़ोस में रहने वाला पुरुषोत्तम पांडेय लॉज संचालक है। वह आए दिन झगड़ा करता है। दो दिन पहले भी उसने खतरनाक ढंग से गली में गाड़ी चलाई जिससे उनका एक साल का पौत्र व मोहल्ले के अन्य बच्चे बाल-बाल बचे। गाड़ी संभालकर चलने को कहने पर झगड़े पर उतारू हो गया।

शनिवार को शाम लगभग चार बजे वह अपने मकान के पीछे की ओर से भी दरवाजा खोलने लगा। इस बात का विरोध नीलम ने किया तो उसने गालियां दीं।

नीलम ने बताया कि मना करने पर उलझने लगा। सूचना दी गई तो पुलिस आई और फिर सभी लोग चौकी पहुंचे।

वहां समझौता हुआ कि कोई भी काम नहीं करेगा। वापस आई तो देखा कि उसने फिर अपना काम शुरू कर दिया है। मैंने फिर मना किया तो घर के अंदर से ड्रिल मशीन उठा लया और मेरे सिर पर हमला कर दिया। मुझको बचाने बेटा आनन्द व पड़ोसी अजीत केशरवानी आए तो उन पर भी ड्रिल मशीन से हमला किया। गालियां दीं और दौड़ा-दौड़ा कर मारा-पीटा। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। धूमनगंज थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours