पानी छिड़कने के मामूली झगड़े में युवक का फोड़ा सिर

1 min read

पानी छिड़कने के मामूली झगड़े में युवक का फोड़ा सिर

ओजस्वी किरण ब्यूरों 

प्रयागराज। बहादुरगंज के तिलक रोड पर फर्नीचर कारोबारी को पानी छिड़कने के मामूली विवाद में पड़ोसी दुकान के पांच भाइयों ने मिलकर हमला कर दिया। लाठी डंडे से सिर पर वार कर लहूलुहान कर जान से मारने की धमकी दी। घायल शहनवाज के भाई सद्दाम की तहरीर पर मुट्ठीगंज थाना पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई में जुटी है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुट्ठीगंज हटिया निवासी सद्दाम की तहरीर के मुताबिक, उसके भाई शहनवाज छह अप्रैल को अपने दुकान के बाहर बालू व गिट्टी के धूल को हटाने के लिए पानी का छिड़काव कर रहा था। इसी बीच थोड़ा पानी पड़ोसी दुकान के पास चला गया।

आरोप है कि पड़ोसी दुकानदार के पांचों भाई दब्बू, बब्लू, अरशद, फैसल और अमीर उर्फ टाइगर लामबंद होकर गाली गलौज करते हुए लाठी डंडे से हमला कर दिया। सिर पर लाठी लगने से शहनवाज लहूलुहान हो गया। जबकि, बीच बचाव करने पहुंचे छोटे भाई शादाब को भी आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours