भैरोपुर गांव में आयुर्वेद चिकित्सालय द्वारा लगाया गया स्वास्थ्य शिविर
ओजस्वी किरण संवाददाता
हंडिया प्रयागराज। बुधवार को लाल बहादुर शास्त्री राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय द्वारा भैरोपुर गांव में आयुष आपके द्वार कार्यक्रम के तहत निदेशक आयुर्वेद सेवाएं उत्तर प्रदेश एवं महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो डॉ विजय प्रकाश भारती के निर्देश पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जहां पर क्षेत्रीय मरीजों की काफी संख्या में भीड़ लगी रही जहां पर उपस्थित चिकित्सकों द्वारा मरीजों की जांच करने के उपरांत उचित परामर्श देने के साथ-साथ दवाएं भी निःशुल्क में प्रदान की गई। शिविर का आयोजन डॉ.सियाराम वर्मा के नेतृत्व में किया गया। शिविर में चिकित्सको द्वारा कुल 61 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत उचित परामर्श देते हुए निःशुल्क में औषधि का वितरण कराया गया इस मौके पर अनुज कुमार मौर्य , और रामलालयादव ने शिविर को सफल बनाने में विशेष सहयोग प्रदान किया गया।

+ There are no comments
Add yours