मंत्री नन्दी ने विभिन्न क्षेत्रों से आई सैकड़ों बहनों के साथ मनाया भाई दूज का पर्व

1 min read

बहनों ने मंत्री नन्दी को तिलक लगाकर दिया आशीर्वाद

मंत्री नन्दी ने विभिन्न क्षेत्रों से आई सैकड़ों बहनों के साथ मनाया भाई दूज का पर्व

ओजस्वी किरण डेक्स 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने आज बहादुरगंज स्थित अपने आवास पर सैकड़ों बहनों, भाजपा की महिला पदाधिकारियों, महिला मोर्चा, जिला, मंडल, सेक्टर की पदाधिकारी बहनों के साथ भैया दूज का पर्व मनाया। सभी बहनों ने भाई-बहन के परस्पर प्रेम, अटूट विश्वास, समर्पण एवं पवित्र रिश्ते के प्रतीक पर्व “भाई दूज” के पावन अवसर पर तिलक लगाकर मंत्री नन्दी को अपना आशीर्वाद दिया।

मंत्री नंदी ने कहा कि भाई-बहन का यह अटूट बंधन हमेशा प्रेम, स्नेह और खुशियों से भरा रहे, ईश्वर से यही प्रार्थना है।

भाई दूज का यह पर्व हमारे रिश्तों को और भी मजबूत बनाता है और हमें एक-दूसरे के प्रति अपने प्यार और सम्मान को व्यक्त करने का मौका देता है।

इस अवसर पर सभी बहनों ने मंत्री नन्दी को तिलक लगाकर आरती उतारी और मिठाई खिलाकर लम्बी उम्र की कामना की। मंत्री नन्दी ने बहनों को आशीर्वाद और उपहार दिया।मंत्री नन्दी ने सभी बहनों को भाई दूज की शुभकामनाएं दी। नन्दी ने कहा कि बहनों की जिंदगी में सुख-समृद्धि और खुशियां रहे, इसके लिए मैं सदैव काम करता रहूंगा। बहनों का आशीर्वाद मुझे और ताकत से काम करने की ऊर्जा देता है। बुधवार को बहनों ने भाइयों के लम्बी उम्र की कामना के लिए व्रत रखा और उनको तिलक लगाकर कुशल और मंगलमय जीवन की कामना की।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours