इंस्पेक्टर शिवकुमार सिंह हुए अति विशिष्ट रेल सेवा पदक से सम्मानित
ओजस्वी किरण ब्यूरो
प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे ने निरीक्षक शिवकुमार सिंह को अति विशिष्ट रेल सेवा पदक से सम्मानित किए हैं। यह सम्मान एवं प्रमाण पत्र इंस्पेक्टर शिवकुमार सिंह को बीते 2024-25 के दौरान प्रयागराज जंक्शन पर बतौर आरपीएफ इंस्पेक्टर तैनाती के दौरान उनके द्वारा किए गए कार्यों को देखते हुए सम्मानित किया गया है। वर्तमान में वह आरपीएफ क्राईम ब्रांच इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं।
प्रयागराज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान निरीक्षक शिवकुमार सिंह को महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह, अपर महाप्रबंधक जे एस लकड़ा, आईजी आरपीएफ प्रदीप कुमार गुप्ता एवं प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी मुदित चंद्र ने उत्तर मध्य रेलवे की ओर से अति विशिष्ट रेल सेवा पदक एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किए हैं। बता दें कि वर्ष 2024-25 के दौरान शिव कुमार सिंह प्रयागराज जंक्शन पर आरपीएफ इंस्पेक्टर पद पर तैनाती थी। इस दौरान किए गए उत्कृष्ट कार्यों के अंतर्गत किडनैप किए गए तीन बच्चों को सकुशल बरामद किया गया तथा हत्या के मामले में हत्यारोपी को गिरफ्तार किया गया। जहर खुरानी करने वाले एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। मानव तस्करी मामले में 99 नाबालिग बच्चों को रेस्क्यू कर चाइल्ड लाइन को सुपुर्द किया गया तथा 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा गया। तीन नशे के सौदागरों को तस्करी के मामले में 34 किलो ग्राम अवैध गांजा जिसकी कीमत 6 लाख 75 हजार बरामद किया गया। 13 अवैध शराब तस्करी के मामले में 3 लाख 39 हजार 290 रुपए मूल्य की अवैध शराब बरामद की गई।
यात्री सामान चोरी के 66 मामले के आरोपियों को गिरफ्तार कर छोरी के सामान बरामद किया गया। 17 अवैध टिकट दलालों एवं 872 अवैध वेंडर सहित कुल 1986 मामलों में रेलवे एक्ट के विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमें दर्ज कर संबंधित लोगों को गिरफ्तार किया गया। जिसे न्यायालय के माध्यम से 16 लाख 83 हजार 335 रुपए जुर्माना कराया गया। आरपीयूपी एक्ट के कुल 20 मामलों में सभी आरोपियों सहित रिसीवरों को गिरफ्तार कर संपूर्ण रेलवे संपत्ति बरामद की गई। इन किए गए कार्यों के कारण उत्तर मध्य रेलवे ने निरीक्षक शिव कुमार सिंह को अति विशिष्ट रेल सेवा प्रदान कर सम्मानित किया गया है।

+ There are no comments
Add yours