सपा के पूर्व विधायक के खिलाफ जमीन पर जबरन कब्जा,धमकी देने का मुकदमा दर्ज

0 min read

सपा के पूर्व विधायक के खिलाफ जमीन पर जबरन कब्जा,धमकी देने का मुकदमा दर्ज 

ओजस्वी किरण डेक्स 

प्रयागराज। सपा के पूर्व विधायक गामा पांडेय समेत सात लोगों के खिलाफ जबरन जमीन कब्जा करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ है। थरवई पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

थरवई के कल्याणपुर निवासी सिद्ध नारायण त्रिपाठी ने तहरीर दी है कि उनके व अन्य भाइयों की कल्याणपुर में संक्रमणीय भूमि है। इस पर भाई रूद्र नारायण त्रिपाठी और उनके दोनों बेटों मनीष, अवनीश और अशोक कुमार त्रिपाठी, प्रशांत त्रिपाठी व प्रशांत के ससुर गामा पांडेय पूर्व विधायक एवं भूमाफिया, उदय नारायण मिश्र आदि ने एकराय होकर जबरन अपने हक व हिस्से के अतिरिक्त गुंडई के बल पर सभी भाइयों की भूमि पर जबरन खेती कर रहे हैं। साथ ही यह भी आरोप लगाया है कि इन भूमाफियाओं की ओर से लगातार जान से मारने की धमकी दी जा रही है। सिद्धनाथ की तहरीर की तहरीर पर पुलिस ने रुद्र नारायण त्रिपाठी, मनीष, अवनीश, अशोक कुमार त्रिपाठी, प्रशांत त्रिपाठी, गामा पांडेय पूर्व विधायक और उदय नारायण मिश्र के खिलाफ केस दर्ज कर पड़ताल कर रही है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours