प्रयागराज में एक और हत्या,झूंसी क्षेत्र में हुई वारदात

1 min read

इलेक्ट्रिक प्रेस से सिर पर वार कर की पत्नी की हत्या,5 घंटे बैठा रहा तड़पती पत्नी के पास, पति गिरफ्तार

ओजस्वी किरण संवाददाता

प्रयागराज। झूंसी थाना क्षेत्र में बुधवार रात पति ने पत्नी की हत्या कर दी। पति ने इलेक्ट्रिक प्रेस से पत्नी के सिर पर ताबड़तोड़ 8 वार किए। इससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी। करीब 5 घंटे तक वह पत्नी को तड़पता देखता रहा। जब पत्नी की सांस थम गई। तब उसने गुरुवार सुबह करीब 6 बजे पुलिस को फोन किया। बोला- मैंने अपनी पत्नी का मर्डर कर दिया है। लाश घर पर है। पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी पति पत्नी की लाश के सामने बैठा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार झूंसी थाना क्षेत्र के चमनगंज बाजार निवासी हेमंत कुमार वर्मा ने बताया कि पंजाब के गुरदासपुर निवासी स्वीटा से उसका अफेयर था। 12 नवंबर 2021 में दोनों ने लव मैरिज कर ली। मेरी एक 2 साल की बेटी भी है। शादी के बाद से ही स्वीटा मुझ पर अलग रहने का दबाव बनाने लगी। मैंने उससे कहा कि मेरे पिता की मौत हो चुकी है। मां और बहन ही तो परिवार में हैं। मैं अकेला घर का कमाने वाला हूं। अगर मैं छोड़कर चला गया तो वह लोग कैसे रहेंगे। उनका ख्याल रखना हमारी जिम्मेदारी है। मगर वह नहीं मानी। आए दिन वह झगड़ा करती। मेरे साथ भी मारपीट करती थी।

पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि बुधवार रात भी हम दोनों के बीच इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। उसने मुझ पर हाथ उठा दिया। मेरे साथ मारपीट करने लगी। तभी मैंने आयरन प्रेस से उसके सिर पर वार कर दिया। इससे वह मर गई। जब तक वह मर नहीं गई, मैं वहीं बैठा रहा। सुबह 6 बजे उसने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours