पूर्व सांसद के ड्राइवर के भाई की हत्या का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार अवैध तमंचे व कारतूस बरामद

1 min read

पूर्व सांसद के ड्राइवर के भाई की हत्या का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार अवैध तमंचे व कारतूस बरामद

थाना धूमनगंज पुलिस एवं एसओजी नगर की संयुक्त टीम ने पूर्व सांसद के ड्राइवर के भाई शमशाद की हत्या के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त अवैध हथियार व कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

इलाक्षी शुक्ला – उप संपादक

पुलिस के अनुसार, थाना धूमनगंज में पंजीकृत मु0अ0सं0-27/2026 धारा 103(1)/191(3)/109(1)/351(3) बीएनएस व 3/27 आर्म्स एक्ट के तहत वांछित अभियुक्त वैश पुत्र टुल्लू शहजादे (निवासी ग्राम असरौली, थाना पूरामुफ्ती) तथा शारूख उर्फ शकील पुत्र अकील अहमद (निवासी चिकाना नीमसराय, थाना धूमनगंज) को दिनांक 25 जनवरी 2026 को शिवाला समीम मार्केट के पीछे, रेलवे स्टेशन बमरौली के पास से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त शारूख उर्फ शकील के कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर व एक जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ, जबकि अभियुक्त वैश के पास से एक अवैध तमंचा 12 बोर तथा एक जिंदा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर मामले में आर्म्स एक्ट की धाराओं की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

दिनांक 23 जनवरी 2026 को वादी चुन्ने कुरैशी ने थाना धूमनगंज पुलिस को सूचना दी थी कि अभियुक्तों द्वारा वाद-विवाद के दौरान शमशाद को गोली मार दी गई। गंभीर रूप से घायल शमशाद को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीमों का गठन कर त्वरित कार्रवाई की गई।

इस सफल गिरफ्तारी में थाना धूमनगंज पुलिस, एसओजी नगर तथा सर्विलांस सेल नगर की संयुक्त टीम ने अहम भूमिका निभाई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours