भाजपा सिर्फ रिकार्ड पर रिकार्ड बना कर जनता को कर रही गुमराह :सपा नेत्री नीलम गुप्ता
केंद्रीय बजट पर सपा की राष्ट्रीय सचिव की प्रतिक्रिया
ओजस्वी किरण ब्यूरों बाँदा
बाँदा । बांदा में समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय सचिव नीलम गुप्ता से बजट को लेकर अहम बिंदुओं पर जब उनसे चर्चा की गई तो उन्होंने कहा भाजपा सिर्फ रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना कर जनता को गुमराह करती है ये ऐसी पहली वित्त मंत्री हैं जो कि लगातार 9 बार बजट पेश कर चुकी हैं। आज बांदा में सपा की राष्ट्रीय सचिव नीलम गुप्ता ने बताया की इस बजट से आम जनता को इससे कोई राहत नहीं है गंदा पानी पीने से आज भी मृत्य दर अपना रिकॉर्ड तोड़ रही है। ये बजट कुछ लोगों को राहत दे सकता है लेकिन आम जनमानस से दूर है बजट। बजट पेश होते ही शेयर मार्केट धड़ाम हो गया, विकास के नाम से झूठे आश्वासनों का पुलिंदा है।
आगे नीलम ने कहा जिन तीन कर्तव्यों की बात वित्त मंत्री कर रही है वो सिर्फ अमली जामा है जिसे जनता अच्छी तरह जानती है।
जब उनसे पूछा गया कि वित्त मंत्री ने कहा कि हम देश की जनता के कल्याण के लिए काम करेंगे। इसके साथ ही भारत में क्षमता निर्माण करेंगे। और उन्होंने कहा कि हमारा पहला कर्तव्य होगा कि तेज और स्थायी विकास दर हो। इसके लिए हम उत्पादन क्षमता बढ़ाएंगे।
इस वक्तव्य के बारे में जब समाज वादी पार्टी के नेता से जब पूछा गया तो उन्होंने कहा जो देश को बेचने पर तुला हो हर जगह प्राइवेटलाइजेशन भाजपा कर रही हो,अमेरिका भारतीयों को बंदी बना कर भारत भेज रहा हो, देश की सीमा सुरक्षित न हो बाजारों की स्थिति दयनीय हो रही हो ऐसी स्थिति में बहुत कुछ कहना ठीक नहीं ।बजट तो ऐसा होना चाहिए कि देश दीपावली मनाए लेकिन अफसोस है मुझे।

+ There are no comments
Add yours