सूरजभान करवरिया को एक महीने की पेरोल मिली बेटे की शादी में होंगे शामिल

1 min read

सूरजभान करवरिया को एक महीने की पेरोल मिली बेटे की शादी में होंगे शामिल

 ओजस्वी किरण संवाददाता

प्रयागराज। जवाहर पंडित हत्याकांड में सजा काट रहे करवरिया बंधु सूरजभान करवरिया और कपिल मुनि करवरिया के साथ उदयभान करवरिया शामिल थे। जिसमें शासन ने उदयभान करवरिया को पहले ही रिहा कर दिया था। वही सूरजभान करवरिया को शासन और कोर्ट ने एक महीने के लिए पैरोल पर रिहा किया है। यह एक महीने की रिहाई सूरजभान करवरिया के बेटे गौरव करवरिया की 19 फरवरी को होने वाली शादी समारोह में शामिल होने के लिए दिया गया है। शादी समारोह समाप्त होने के बाद सूरजभान कारवार या एक बार फिर सेंट्रल जेल वापस लौटेंगे।

विधायक जवाहर यादव हत्याकांड में नामजद करवरिया बंधु तेजी से राजनीतिक पृष्ठभूमि काफी चर्चित है। उदयभान करवरिया भाजपा से बारा सीट से दो बार 2002 और 2007 में विधायक बने। कपिल मुनि करवरिया बसपा के टिकट पर 2009 को फूलपुर लोकसभा सीट पर चुनाव लड़े और सांसद बने। वहीं, तीसरे भाई सूरज भान कलवरिया बसपा सरकार में विधान परिषद सदस्य रहे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours