ओजस्वी किरण डेक्स अमेठी
प्रभु श्रीराम की नगरी में आयोजित सार्वजनिक कार्यक्रम में पधारे पीएम नरेंद्र मोदी ने अयोध्या धाम की पावन धरा से, अमेठी के त्रिसुंडी में स्थापित एलपीजी रिफाइनरी की क्षमता उच्चीकरण उपरांत नए विस्तृत संयंत्र का आज लोकार्पण किया।

23 एकड़ में फैले इस संयंत्र की क्षमता को ₹160 करोड़ की लागत से 11 टीएमटीपीए से बढ़ाकर 60 टीएमटीपीए किया गया है। अब यहां 17,000 सिलेंडर की दैनिक क्षमता है। इस संयंत्र के माध्यम से 8 जनपदों में 12 लाख ग्राहकों तक आपूर्ति होगी और प्रति वर्ष 2.4 हजार टन कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन में कमी आएगी।

+ There are no comments
Add yours