जगत के नाथ के संग खेली गई सतरंगी फूलों की होली, भक्ति के रंग में डूबे श्रद्धालु

1 min read

जगत के नाथ के संग खेली गई सतरंगी फूलों की होली, भक्ति के रंग में डूबे श्रद्धालु

ओजस्वी किरण ब्यूरों

प्रयागराज। काशी राज नगर, कटघर स्थित प्रयागेश्वर जगन्नाथ मंदिर में श्री जगन्नाथ जी महोत्सव समिति ट्रस्ट द्वारा भव्य ‘होली महोत्सव’ का आयोजन किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित इस उत्सव में भगवान जगन्नाथ का मनमोहक श्रृंगार आकर्षण का केंद्र रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने भगवान जगन्नाथ की महाआरती कर किया। इसके पश्चात मंदिर परिसर भक्ति और गुलाल की जगह फूलों की खुशबू से सराबोर हो उठा।

सात प्रकार के पुष्पों से सतरंगी होली

रथ यात्रा संयोजक राजेश केसरवानी ने बताया कि इस बार भगवान के साथ ‘सतरंगी पुष्प होली’ खेली गई। इसमें बेला, गुलाब, गेंदा, चमेली, कनैल समेत सात प्रकार के सुगंधित फूलों के मिश्रण का उपयोग किया गया। भक्तों ने अपने आराध्य पर पुष्प वर्षा कर पुण्य लाभ कमाया।

भजन संध्या और सांस्कृतिक प्रस्तुति

समिति के महिला मंडल द्वारा आयोजित भक्ति संध्या में ‘होरियारी’ गीतों की शानदार प्रस्तुति दी गई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम का संचालन राजेश केसरवानी और संयोजन मंत्री गगन गुप्ता ने किया।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours