काश राहुल गांधी एक बार अयोध्या धाम की यात्रा भी करते

0 min read

काश राहुल गांधी एक बार अयोध्या धाम की यात्रा भी करते

आखिर भारत जोड़ों न्याय यात्रा का क्या फायदा होगा

ओजस्वी किरण डेक्स

देश के जाने माने ज्योतिषाचार्य और पुष्कर स्थित जोगणिया धाम के उपासक भंवरलाल जी ने बताया कि 14 जनवरी से सूर्य की किरणें पृथ्वी के उत्तर की ओर बढ़ने लगेगी। इसका असर यह होगा कि भारत के उत्तर क्षेत्र में जो देवालय है उनमें उत्साह और उमंग का माहौल होगा। सूर्य के उत्तरायण में आने के कारण ही भारत में सर्दी का असर कम होने लगेगा। सनातन संस्कृति में सूर्य का विशेष महत्व है, इसलिए 14 जनवरी को मकर संक्रांति का पर्व के बाद 22 जनवरी को अयोध्या धाम में बने भव्य मंदिर में भगवान राम की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा समारोह होगा। एक ओर सूर्य की किरणें 14 जनवरी से उत्तर की ओर बढ़ेंगी तो वहीं कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी 14 जनवरी से भारत जोड़ो न्याय यात्रा भी शुरू कर रहे हैं।

यह यात्रा मणिपुर से शुरू होकर 20 मार्च को मुंबई पहुंचेगी। राहुल की यह यात्रा मई में होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर निकाली जा रही है। कांग्रेस के अनुसार 66 दिन चलने वाली ये यात्रा 15 राज्यों के सौ लोकसभा क्षेत्र से होकर गुजरेगी। कांग्रेस का मानना है कि राहुल की इस यात्रा से लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को लाभ मिलेगा। राहुल कब और कैसे यात्रा निकाले ये कांग्रेस का आंतरिक मामला है, लेकिन जब सनातन संस्कृति के प्रतीक सूर्य की किरणें उत्तरायण हो रही है, तब यदि राहुल गांधी अयोध्या धाम की यात्रा भी करते तो देश के सनातन प्रेमियों में सकारात्मक संदेश जाता। जब अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह होगा तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उपस्थित रहेंगे, लेकिन कांग्रेस ने न्याय यात्रा का प्रोग्राम जारी कर बता दिया है कि 14 जनवरी से 20 मार्च तक राहुल गांधी को अयोध्या आने का समय नहीं है।

राहुल गांधी 20 मार्च तक न्याय यात्रा पर रहेंगे। राहुल की न्याय यात्रा से कांग्रेस को कितना फायदा होगा यह तो लोकसभा चुनाव के परिणाम आने पर ही पता चलेगा, लेकिन इतना जरूर है कि यदि राहुल गांधी अयोध्या धाम की यात्रा करते तो कांग्रेस को जरूर फायदा होता। सब जानते हैं कि पांच राज्यों के चुनाव से पहले राहुल गांधी ने कन्या कुमारी से लेकर कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा की थी। यह यात्रा हिंदी भाषी राज्य छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान से भी होकर गुजरी। तब कांग्रेस की ओर से दावा किया गया कि भारत जोड़ों यात्रा का लाभ इन तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिलेगा, लेकिन चुनाव परिणाम बताते हैं कि कांग्रेस को इन तीनों राज्यों में हार का सामना करना पड़ा। जबकि 2018 में चुनावों में कांग्रेस ने इन तीन राज्यों में जीत हासिल की थी। कांग्रेस माने या नहीं लेकिन भगवान राम के प्रति सनातन प्रेमियों में गहरी आस्था है। यही वजह है कि 22 जनवरी को जब अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह होगा, तब देश भर में दीपावली पर्व जैसा माहौल होगा। राहुल गांधी अपनी सभाओं में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की चाहे जितनी आलोचना कर ले, लेकिन अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में संघ और संघ से जुड़े संगठनों के कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका है। लोग अपने शहर के निकटतम मंदिरों में एकत्रित हो इसके लिए संघ से जुड़े संगठनों के कार्यकर्ता ही निमंत्रण दे रहे हैं। इसमें संघ से जुड़े भाजपा संगठन की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। स्वाभाविक है कि अयोध्या धाम के समारोह का फायदा भाजपा को लोकसभा चुनाव में मिलेगा। भाजपा एक और अयोध्या धाम के समारोह में व्यस्त है तो वहीं कांग्रेस राहुल गांधी की न्याय यात्रा में। इसे अपनी अपनी राजनीतिक समझ ही कहा जाएगा कि किस दल का कार्यकर्ता किस कार्य में व्यस्त हो।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours