मोहनलालगंज लोकसभा क्षेत्र की सभी पांचों विधानसभाओं में फरवरी में 5 किलोमीटर की महिला दौड़ का किया जाएगा आयोजन :कौशल किशोर 

1 min read

मोहनलालगंज लोकसभा क्षेत्र की सभी पांचों विधानसभाओं में फरवरी में 5 किलोमीटर की महिला दौड़ का किया जाएगा आयोजन :कौशल किशोर 

ओजस्वी किरण डेक्स 

लखनऊ। केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने दुबग्गा में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की, बैठक में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में लगभग 10 करोड़ महिलाएं स्वयं सहायता समूहों (WSHG) से जुड़ी हैं और ये करोड़ों बहनें आत्मनिर्भर भारत संकल्प के साथ राष्ट्र के विकास में योगदान दे रहीं हैं। मोदी जी ने लाल किले से 15,000 WSHG को ड्रोन वितरित करने की घोषणा की, आज पूरे देश में महिलाएं ड्रोन दीदी और लखपति दीदी बन रही हैं और महिलाओ को सशक्त करने के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, महिलाएं मोदी के कार्यों से बहुत खुश हैं, केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने अपने लोकसभा क्षेत्र से जोगर्स पार्क में आए कार्यकर्ता साथियों और महिलाओ के साथ बैठक में तय किया कि प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में लोकसभा क्षेत्र मोहनलालगंज की सभी पांचों विधानसभाओं में 5 किलोमीटर की महिला दौड़ का आयोजन किया जाएगा इसका आयोजन फरवरी माह में सभी विधानसभा मोहनलालगंज, मलिहाबाद, बीकेटी, सरोजनीनगर और सिधौली में भव्य रूप से किया जाएगा जिसमे महिलाएं मोदी के सम्मान में विकसित भारत आत्मनिर्भर भारत स्वच्छ और स्वस्थ भारत बनाने के संकल्प के साथ साड़ी में पैदल चलकर 5 किलोमीटर की दूरी तय करेंगी, हर विधानसभा में आयोजित इस महिला दौड़ में 13 – 13 महिलाओं को पुरस्कृत करने का कार्य भी किया जाएगा।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours