राजभवन की मेज़बानी में देश के विभिन्न प्रांतों के विधानमण्डलों के पीठासीन अधिकारियों एवं सचिव सहित उत्तर प्रदेश के गणमान्य मंत्रीगण एवं अतिथिगणों के सम्मान में रात्रि भोज का आयोजन

1 min read

राजभवन की मेज़बानी में देश के विभिन्न प्रांतों के विधानमण्डलों के पीठासीन अधिकारियों एवं सचिव सहित उत्तर प्रदेश के गणमान्य मंत्रीगण एवं अतिथिगणों के सम्मान में रात्रि भोज का आयोजन

सांस्कृतिक संध्या में प्रसिद्ध बांसुरी वादक श्री राकेश चौरसिया तथा सुप्रसिद्ध भजन गायक, पद्म विभूषण पंडित साजन मिश्रा एवं पंडित राजन मिश्रा द्वारा भक्तिमय भजनों की दी गयी मनोहारी प्रस्तुति

ओजस्वी किरण ब्यूरों लखनऊ

लखनऊ। राजभवन उत्तर प्रदेश की मेज़बानी में आज विधानसभा लखनऊ में आयोजित अखिल भारतीय 86वेें पीठासीन अधिकारियों एवं सचिवों के सम्मेलन में सम्मिलित हुए देश के विभिन्न प्रांतों के विधानमण्डलों के पीठासीन अधिकारियों एवं सचिव सहित उत्तर प्रदेश के गणमान्य मंत्रीगण एवं अतिथिगणों के सम्मान में रात्रि भोज का आयोजन किया गया। राज्यपाल महोदया द्वारा गणमान्य अतिथिगणों को राजभवन परिसर में स्थित कलाकक्ष, अन्नपूर्णा कक्ष, स्टाम्प कक्ष, गांधी सभागार, तृप्ति कक्ष व अन्य विविध स्थलों का भी भ्रमण कराया गया।

राजभवन में आयोजित इस रात्रिभोज कार्यक्रम के अवसर पर सांस्कृतिक संध्या के अंतर्गत प्रसिद्ध बांसुरी वादक एवं अंतरराष्ट्रीय ग्रैमी अवार्ड से सम्मानित राकेश चौरसिया तथा बनारस घराने के सुप्रसिद्ध भजन गायक, पद्म विभूषण पंडित साजन मिश्रा एवं पंडित राजन मिश्रा द्वारा भक्तिमय भजनों की मनोहारी प्रस्तुति दी गई, जिसे उपस्थित अतिथियों ने अत्यंत सराहा। 

देश के विभिन्न प्रांतों से पधारे पीठासीन अधिकारियों एवं सचिवगण हेतु आयोजित इस रात्रि भोज में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, सभापति विधान परिषद उत्तर प्रदेश कुंवर मानवेंद्र सिंह, अध्यक्ष उत्तर प्रदेश विधानसभा सतीश महाना, प्रदेश सरकार के मंत्रिगण, नेता प्रतिपक्ष, जनप्रतिनिधिगण तथा सभी राज्यों से पधारे सचिवगण उपस्थित रहे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours