आगामी 48 घण्टों में तापमान में थोड़ी गिरावट के उपरांत उत्तरोत्तर 2 पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से 22 जनवरी से प्रदेश में वर्षा की संभावना

1 min read

आगामी 48 घण्टों में तापमान में थोड़ी गिरावट के उपरांत उत्तरोत्तर 2 पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से 22 जनवरी से प्रदेश में वर्षा की संभावना

ओजस्वी किरण ब्यूरों

लखनऊ। पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के उपरांत हवा के दिशा परिवर्तन तथा आसमान साफ़ होने से बीती रात प्रदेश के पश्चिमी एवं मध्यवर्ती भाग में न्यूनतम तापमान में आई गिरावट आगामी 24 घंटों तक जारी रहने जबकि पूर्वांचल में आगामी 48 घण्टों के दौरान इसमें क्रमिक गिरावट के बावजूद तापमान के सामान्य के आसपास या इससे अधिक रहने तथा कोहरे में आई कमी के कारण ठण्ड से राहत मिली रहने की संभावना है| तदुपरांत उत्तरोत्तर दो सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से 22 जनवरी की देर रात पश्चिमी उत्तर प्रदेश से वर्षा का दौर शुरू होकर 23 जनवरी को पूर्वी उत्तर प्रदेश तक व्यापक वर्षा होने तथा 24 जनवरी को इसमें कमी के बाद 25 जनवरी को मौसम शुष्क हो जाने की संभावना के दृष्टिगत 22-24 जनवरी के दौरान न्यूनतम तापमान में पुनः 3-5°C की सम्भावित बढ़ोत्तरी के फलस्वरुप प्रदेश में फ़िलहाल ठण्ड से मिली राहत जारी रहने की संभावना है| यद्यपि 24-26 जनवरी के दौरान न्यूनतम तापमान में फिर 2-4°C की गिरावट आने के बाद 26 जनवरी से अगले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से शुरू होने वाले वर्षा के नए दौर में फिर से बढ़ जाने की संभावना है| जबकि आगामी 1 सप्ताह के दौरान अधिकतम तापमान मामूली क्रमिक गिरावट के बावजूद सामान्य से ऊपर ही बना रहने की संभावना है|

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours