गाजियाबाद में डबल मर्डर से सनसनी, शराब पीने के विवाद में ढाबे पर दो दोस्तों की हत्या

1 min read

गाजियाबाद में डबल मर्डर से सनसनी, शराब पीने के विवाद में ढाबे पर दो दोस्तों की हत्या

ओजस्वी किरण ब्यूरो गाजियाबाद 

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जनपद में दिल्ली सीमा से सटे खोड़ा थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात उस समय सनसनी फैल गई, जब शराब पीने के दौरान ढाबा संचालक से चखने को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद ढाबे पर काम कर रहे युवकों ने तीन दोस्तों पर धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ वार किए, जिसमें सत्यम और श्रीपाल की मौत हो गई, जबकि अनुराग गंभीर रूप से घायल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours